India vs Zimbabwe: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गुरूवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के जड़े। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

डेविड मिलर को छोड़ा पीछे

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार पचास या उससे ज्यादा पारी खेलने के मामले में हार्दिक पहले नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने चौथी बार यह कारनामा कर डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस और शोएब मलिक को पीछे छोड़ा।

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

टी-20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अब 192.45 की स्ट्राईक रेट से 204 रन हो गए हैं। 251 रन के साथ  एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

रोहित-युवराज की बराबरी

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में हार्दिक संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। तीसरी बार यह खिताब हासिल कर उन्होंने युवराज सिंह, रोहित शर्मा और रवि बिश्नोई की बराबकी की।इसके अलावा वह पहले भारतीय बने हैं जो एक टी-20 वर्ल्ड कप मे ंदो बार प्लेयर ऑफ द मैच जीते हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। जिसमें हार्दिक के अलावा अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। जवाब में जिम्बाब्वे 6 विकेट गवाकर 184 रन बना सकी। ब्रायन बैनेट ने नाबाद 97 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार