Most Sixes in Test Cricket: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टोक्स ने 13 गेंदों का सामना किया और दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन की पारी खेली।

Advertisement

स्टोक्स ने अपनी पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट (पुरुष) में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह इंग्लैंड के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ ब्रेंडन मैकुलम (107) और एडम गिलक्रिस्ट ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

स्टोक्स टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने अपनी 151वीं पारी यह मुकाम हासिल किया है। 130 पारियों के साथ गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में पहले नंबर पर. वहीं 170 पारियों के साथ मैकुलम तीसरे नंबर पर हैं। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने के साथ-साथ 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। स्टोक्स ने अब तक इस फॉर्मेट में 177 विकेट चटकाए हैं। स्टोक्स से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में 100 छक्कों के साथ 100 विकेट लेने का कारनामा वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने किया था। रिचर्ड्स ने वनडे में 118 विकेट चटकाए हैं और 126 छक्के भी जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार