India vs England 4th Test: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes)  ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह स्टोक्स के करियर का 14वां औऱ 2023 के बाद पहला टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में 72 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान

Advertisement

इंग्लैंड के 148 साल के टेस्ट इतिहास में स्टोक्स पहले कप्तान हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में पारी में पांच विकेट लिए हैं औऱ शतक भी जड़ा है। इससे पहले बतौर कप्तान यह कारनामा वेस्टइंडीज के डेनिस एटकिंसन, गैरी सोबर्स और पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद और इमरान खान ने ही यह कारनामा किया था। 

ऐसा करने वाले चौथे इंग्लिश क्रिकेटर

वह इंग्लैंड के चौथे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में पारी में 5 विकेट लेने के साथ शतक जड़ा है। उनसे पहले इयान बॉथम (5 बार), टॉनी ग्रैर और गस एटकिंसन ने ही यह मुकाम हासिल किया था। 

ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर

Advertisement

अपनी पारी के दौरान स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए। वह दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7000 या उससे ज्यादा रन और 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया है। उनसे पहले गैरी सोबर्स और जैक कैलिस जैसे दिग्गजों ने ऐसा कमाल किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस पारी में उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपने 11000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार