Ben Stokes Record: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 04 जून से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG Vs NZ Test Series) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के कैप्टन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास वो कारनामा करने का सुनहरा मौका है जो कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी गेंदबाज़ नहीं कर पाया है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 120 मैचों 216 पारियों में बैटिंग करके 136 छक्के लगाए हैं। खास बात ये है कि यहां से वो न्यूजीलैंड के सामने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 छक्के ठोकने में कामयाब हो जाते हैं, तो टेस्ट इंटरनेशनल में 150 छक्के मारने वाले पहले और एकलौते क्रिकेटर बन जाएंगे।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 136 छक्के
  • ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) - 107 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 छक्के
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 98 छक्के
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 98 छक्के

बताते चलें कि बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे करने से भी सिर्फ 5 विकेट दूर हैं। इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए सिर्फ आठ खिलाड़ी ही 250 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। फिलहाल बेन स्टोक्स के नाम 120 टेस्ट मैचों में 7,216 रन और 245 विकेट दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार