3 RCB Players Who Deserve Place In India T20 Squad: रजत पाटीदार की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने IPL19 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर जीत हासिल की और लगातार दूसरी बार चैंपियन का खिताब जीता। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं RCB के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अब टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में 100 प्रतिशत जगह डिजर्व करते हैं। इस लिस्ट में एक ऐसा अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो कि देश के लिए 229 इंटरनेशनल मुकाबले पहले ही खेल चुका है।
3. क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya): हमारी लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या हैं, जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही टीम इंडिया के लिए योगदान कर सकते हैं। क्रुणाल एक बेहद ही अंडररेटेड खिलाड़ी रहे हैं जिसने हमेशा ही अहम मौके पर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्म करके दिखाया है।
IPL19 में भी ऐसा रही देखने को मिला। उन्होंने RCB के लिए सीजन में 16 मैच खेलकर 145.81 की स्ट्राइक रेट से 226 रन जोड़े और 8.42 की इकोनॉमी से बॉलिंग करके 14 विकेट झटके। ध्यान दें कि क्रुणाल के नाम टी20 फॉर्मेट में पूरे 3,243 रन और 179 विकेट दर्ज हैं। वो जिस फॉर्म में हैं, टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में जगह जरूर डिजर्व करते हैं।