2019 आईसीसी विश्व कप के फाइनल और टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में अहम भूमिका निभाने के बाद बेन स्टोक्स फैंस के और भी दुलारे बन गए हैं। स्टोक्स कितने बड़े खिलाड़ी हैं, शायद वो सबको दिखा चुके हैं और अब यही कारण है कि इंग्लिश टीम अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें उनकी रिटायरमेंट वापस लेने के लिए मना रही है। 50 ओवर के विश्व कप का अगला संस्करण भारत में खेला जाएगा और इसके शुरू होने में एक साल से भी कम का समय बचा है।

Advertisement

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टोक्स रिटायरमेंट से बाहर आते हैं और इंग्लैंड को खिताब बचाने में मदद करते हैं या नहीं। स्टोक्स ने वर्कलोड फैक्टर का हवाला देते हुए इस साल की शुरुआत में वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसी पर इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच मैथ्यू मॉट ने स्टोक्स के भविष्य पर एक बड़ा अपडेट दिया है।

Advertisement

मेलबर्न में रिपोर्टर्स से बात करते हुए मॉट ने कहा, "जब उन्होंने अपने वनडे संन्यास के बारे में मुझसे बात की, तो मैंने जो पहली बात कही, उनमें से एक ये थी कि मैं उनके किसी भी फैसले का समर्थन करूंगा। लेकिन मैंने उनसे कहा कि उन्हें रिटायर होने की जरूरत नहीं है। वो थोड़े समय के लिए 50 ओवर वाले क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं। मैंने ये कहा कि आप कभी भी रिटायरमेंट से वापस आ सकते हैं। ये उसका फैसला है। ये विश्व कप का साल होने जा रहा है और हम कुछ समय के लिए ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं खेलेंगे लेकिन ये फैसला उन पर निर्भर करेगा।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "जितना अधिक हम उसे प्राप्त कर सकते हैं उतना हमारी टीम के लिए अच्छा होगा क्योंकि वो महान खिलाड़ी है। वो टेस्ट कप्तानी के साथ एक अद्भुत काम कर रहा है, लेकिन जब वो सफेद गेंद पर वापस आता है तो ये टीम और भी मज़बूत हो जाती है।" आपको बता दें कि स्टोक्स ने 105 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.99 की औसत से 2924 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 74 विकेट भी झटके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार