बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के धमाकेदार शतक (नाबाद 107) के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्था ने 18.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। 

Advertisement

बेन स्टोक्स ने 60 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए और इसके साथ ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टोक्स आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत में दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इससे पहले स्टोक्स ने आईपीएल 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 103 रन की पारी को खेलकर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जीत दिलाई थी। 

बता दें कि इस मुकाबले से पहले स्टोक्स की बल्लेबाजी को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। उन्होंने इससे पहले के मुकाबलों में 103 गेंदों का सामना करते हुए एक भी छक्का नहीं जड़ा था। 

इस जीत के साथ ही राजस्थान के 10 पॉइंटस हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2020 से बाहर हो गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार