भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद अब पूरी दुनिया की निगाहें आईपीएल 2021 पर हैं। हालांकि, देश के ऊपर आईपीएल को तवज्जो देने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं और अब एक फैन ने यही सवाल बेन स्टोक्स पर भी उठाने की कोशिश की है।

Advertisement

आईपीएल 2021 में भी बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे। 29 वर्षीय इस स्टार ऑलराउंडर का मानना है कि यह बहुत अच्छी खबर है कि आईपीएल इस साल भारत में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, आईपीएल की शुरुआत से पहले ही एक फैन ने उन पर निशाना साधा है जिसके बाद स्टोक्स ने भी उस फैन को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

एक क्रिकेट फैन ने सोशल मीडिया पर बेन स्टोक्स पर सीधा हमला करते हुए कहा, 'स्टोक्स पैसे के पीछे भाग रहे हैं और एक बार इंग्लैंड की शर्ट में वापस आ जाने के बाद, वो गेंदबाजी करते वक्त फिर से थक जाएंगे।' 

फैन के इस हमले का करारा जवाब देते हुए स्टोक्स ने कहा, 'मैं इंग्लैंड की शर्ट में गेंदबाजी करते हुए कब थक गया था'? उस फैन और बेन स्टोक्स के बीच ट्विटर पर हुई जंग को आप नीचे देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार