India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एजबेस्टन स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार (4 जुलाई) को अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। तीसरे दिन के खेल के दौरान पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे बेन स्टोक्स पहली ही गेंद आउट हो गए। पारी के 22वें ओवर में मोहम्मद सिराज की बेहतरीन बाउंसर पर वह ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

बता दें कि स्टोक्स अपने टेस्ट करियर की 200 पारियों में पहली बार गोल्डन डक हुए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा स्टोक्स बतौर भारत भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। यह दूसरी बार है जब वह भारत के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए। इससे पहले गैरी सोबर्स, एंथनी लुईस, एलन बॉर्डर,  केप्लर वेसल्स, यूनिस खान, डैरेन सैमी और मोमिनुल हक अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दो बार 0 पर आउट हुए थे। 

मौजूदा सीरीज में स्टोक्स बल्ले से अभी तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनके बल्ले से दो टेस्ट की तीन पारियों में 53 रन आए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और कप्तान स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार