England vs Sri Lanka Test 2024: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)ने मंगलवार (13 अगस्त) को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

स्टोक्स को रविवार को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की ओर से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरचार्जर्स के लिए बल्लेबाजी के दौरान तेज रन चुराने के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह दर्द से करहाते हुए दिखे और फिर दो लोगों के कंधे के सहारे मैदान से बाहर गए। 

Advertisement

मंगलवार को स्कैन के बाद पुष्टि हुई कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, जिसकी शुरूआत 21 अगस्त से मैनचेस्टर में होगी। स्टोक्स की जगह 26 साल के ओली पोप इंग्लैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं, वह पिछले एक साल से टीम के उपकप्तान हैं। 

ईसीबी ने अपने बयान में कहा है कि स्टोक्स का लक्ष्य पाकिस्तान दौरे पर वापसी पर है, जिसकी शुरूआत 7 अक्टूबर से होगी। बता दें कि इससे पहले ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली भी उंगली में चोट के काऱण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो चुके हैं। 

इंग्लैंड ने स्टोक्स की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। उनकी जगह जॉर्डन कॉक्स को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, या फिर टीम एक अन्य तेज गेंदबाज के साथ जा सकती है। 

पोप का कप्तानी अनुभव एक फर्स्ट क्लास मैच तक ही सीमित है, सितंबर 2021 में ग्लैमोर्गन के खिलाफ सरे की अगुआई की थी। इसके अलावा उन्होंने क्रिस जॉर्डन के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के चलते बाहर होने के चलते टी-20 ब्लास्ट मेंटीम की कमान संभाली थी। 

Advertisement

उन्होंने इससे पहले 2022 के पाकिस्तान दौरे से पहले यूएई में और 2023 की शुरुआत में न्यूजीलैंड में अभ्यास मैचों में इंग्लैंड इलेवन की कप्तानी की थी। स्टोक्स ने इन दोनों मैच में ना खेलने का फैसला किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार