इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। स्टोक्स ने 52 गेंदों में 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 99 रन की पारी खेली। स्टोक्स ने अपनी पारी के पहली 40 गेंद में सिर्फ 50 रन बनाए, लेकिन अगली 11 गेंदों में 49 रन ठोक डाले। 

Advertisement

हालांकि, अगर स्टोक्स शतक पूरा करते तो उसकी खुशी अलग ही होती लेकिन उनके 99 रनों पर आउट होने के बाद उनके चेहरे पर मायूसी देखी जा सकती थी। उनके आउट होते ही सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना शतक पूरा ना कर पाने के कारण अपने पिता से माफी मांग रहे हैं।

Advertisement

स्टोक्स आउट होने के बाद जब पवेलियन की तरफ जा रहे होते हैं तो वो ऊपर आसमान की तरफ देखते हुए अपने पिता को सॉरी कहते हुए देखे जा सकते हैं।स्टोक्स का ये वीडियो देखकर आपका भी उनके फैंस की लिस्ट में शामिल होना लाज़मी है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में स्टोक्स के पिता की ब्रेन कैंसर के चलते मौत हो गई थी। स्टोक्स अपने पिता के बहुत करीब थे ऐसे में उन्हें अक्सर क्रिकेट के मैदान पर उनकी उपलब्धियां उनके पिता को समर्पित करते हुए देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार