भारत एक ऐसा देश है जहां पर फैंस क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजते हैं। क्रिकेटर्स भी इस लामइलाइट को जमकर एन्जॉय करते हैं। हालांकि,ये खिलाड़ी एक सामान्य नागरिक ही हैं और इंसानों की ही तरह गलती करने के आदी भी हैं। कानून तोड़ने या गलती करने पर इन्हें भी सजा भुगतनी पड़ती है। इस लिस्ट में शामिल है उन्हीं 5 क्रिकेटर्स का नाम जिन्हें किसी ना किसी कारण जेल जाना पड़ा है।

Advertisement

अमित मिश्रा: भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा को बेंगलुरु पुलिस ने होटल के एक कमरे में एक महिला से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। अमित मिश्रा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अमित मिश्रा ने महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला किया था। 

Advertisement

सुरेश रैना: पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना जेल की हवा खा चुके हैं। 2020 के दिसंबर में कोविड -19 प्रोटोकॉल लागू थे लेकिन बावजूद इसके मुंबई के एक क्लब में सुरेश रैना पार्टी कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और सुरेश रैना के अलावा 34 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, कुछ टाइम बाद रैना को छोड़ दिया गया।

बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 2017 में ब्रिस्टल में नाइट क्लब के बाहर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बेन स्टोक्स द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

Advertisement

विनोद कांबली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी को नौकरानी द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया था। विनोद कांबली और उनकी पत्नी ने मिलकर नौकराना के साथ दुर्व्यवहार किया था। यह साल 2015 का मामला है।

Advertisement

वसीम अकरम: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी कानून के गिरफ्त में आ चुके हैं। वसीम अकरम, वकार यूनिस और आकिब जावेद के साथ वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ये वाक्या घटा था। फैंस बनकर आए कुछ लोगो ने उन्हें फंसाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। मामला सिगार, मारिजुआना रखने का था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार