न्यूज़ीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसे शायद आप बार-बार देखना चाहेंगे। राउंड-4 के एक मुकाबले में वेलिंग्टन फायरबर्ड्स का सामना सेंट्रल स्टैग्स के साथ हो रहा है जहां स्टैग्स के गेंदबाज़ बेन व्हीलर ने ऐसा रनआउट किया जो आपको शायद दोबारा देखने को ना मिले।

Advertisement

व्हीलर ने वेलिंग्टन के बल्लेबाज़ निक ग्रीनवुड को रनआउट करके पवेलियन की राह दिखाई। दरअसल, हुआ ये कि ग्रीनवुड ने व्हीलर की गेंद पर सीधा शॉट खेला जो कि सीधा बॉलर के हाथ में चला गया। ये शॉट खेलने के बाद ग्रीनवुड अपनी क्रीज़ के बाहर खड़े होकर पोज़ देते हुए दिखे और यही उनके आउट होने का कारण भी बना।

Advertisement

जब ग्रीनवुड अपने शॉट का पोज़ दे रहे थे तभी व्हीलर ने गज़ब की चालाकी और फुर्ती दिखाई कि ग्रीनवुड पोज़ देते ही रह गए और व्हीलर के थ्रो ने ग्रीनवुड को रनआउट कर दिया। इस रनआउट के बाद व्हीलर खुशी से झूम उठे वहीं, दूसरी ओर ग्रीनवुड हक्के बक्के रह गए।

इस घटना का वीडियो न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी व्हीलर के इस रनआउट की जमकर तारीफ की जा रही है। आपको बता दें कि इस रनआउट के अलावा व्हीलर ने बल्ले से भी अपनी टीम के लिए अर्द्धशतक लगाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार