कटक, 21 फरवरी| शांतानु मिश्रा (62) और देबाशीष सामांत्री (68) ने यहां डीआरआईईएमएस ग्राउंड पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन शुक्रवार को ओडिशा की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन बंगाल ने अहम समय पर इन दोनों को पवेलियन भेजकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली। बंगाल ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए। ओडिशा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं। वह अभी भी बंगाल से 181 रन पीछे है।

Advertisement

ओडिशा के लिए अनुराग सारंगी (5) और गोविंद पोडार (11) नहीं चले।

Advertisement

अनुराग का विकेट 10 के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद, मिश्रा तथा देबाशीष ने दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। देबाशीष 135 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। 10 रन बाद मिश्रा भी पवेलियन लौट लिए।

देबाशीष को नीलकांत दास ने आउट किया जबकि मिश्रा को शहबाज अहमद ने अपना शिकार बनाया।

इससे पहले, बंगाल ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 308 रनों के साथ की। टीम के बाकी चार विकेट 24 रनों का इजाफा कर पवेलियन लौट लिए। अनुस्तूप मजूमदार ने 239 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 157 रनों की पारी खेली। अहमद ने 82 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार