चेन्नई, 20 दिसम्बर | इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में सोमवार को तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने इस पारी को अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया है। नायर तिहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को 303 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 759 रनों का रिकॉर्ड स्कोर हासिल किया।

Advertisement

कोहली ने अपने फैन्स के नाम एक खास संदेश दिया साथ ही कप्तानी को लेकर किया ये खुलासे

नायर का तिहरा शतक पूरा होते ही भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 759 रनों पर घोषित कर दी। नायर ने अपनी इस बेहतरीन पारी में 381 गेंदों का सामना किया और 32 चौके तथा एक छक्का लगाया। नायर ने लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर चौका लगाकर अपना तिहरा शतक पूरा किया। करियर का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे नायर का यह पहला टेस्ट शतक था और पहले शतक के तौर पर तीहरा शतक लगाने वाले वह दुनिया के तीसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। नायर से पहले वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए दो तिहरे शतक लगाए थे जिसमें से एक शतक इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया गया था।

Advertisement

करूण नायर की पारी देखकर इमोशनल हुए कपिल देव, मैच के बाद रो पड़े: VIDEO

दिन का खेल खत्म होने के बाद नायर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी है। मैच के दौरान राहुल, अश्विन और जडेजा के साथ कई ऐसे मौके आए जब मुझे अलग तरीके से खेलना पड़ा। मैं उनका मेरा साथ देने और मुझे प्रोत्साहित करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। पहला शतक हमेशा ही महत्वपूर्ण होता है और मुझे लगता है कि मैने जब अपना पहला शतक बनाया तो मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं था। मैं सिर्फ अपने शॉट खेल रहा था।"

कर्नाटक के इस बल्लेबाज की यह उपलब्धि उनके मात-पिता की मौजूदगी में और भी खास हो गई। उनके माता-पिता मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। नायर ने उन पर विश्वास करने के लिए टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया। नायर ने कहा, "मेरे पिता मेरे ज्यादातर मैच देखते हैं। मुझ पर इसको लेकर कोई दवाब नहीं था। मैं शुक्रगुजार हूं कि वह यहां मेरा मैच देखने आए। मुझे लगता है कि उन्हें मुझ पर गर्व होगा।"

तिहरा शतक जमाने वाले करूण नायर के बारे में जाने 10 रोचक बातें जिसे जानना बेहद जरूरी है

नायर ने कहा, "तीसरे सत्र में मुझे रन गति तेज करने का संदेश मिला। हमें तय ओवरों तक पारी घोषित करनी थी लेकिन जब मैं 300 के करीब पहुंचा तो उन्होंने मेरा साथ दिया। मैं टीम प्रबंधन का आभारी हूं।" नायर के अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की 199 रनों की नायाब पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 282 रनों की बढ़त ले ली। लेकिन राहुल जल्दबाजी के कारण अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए।

BREAKING: वनडे में कोहली के नेतृत्व में खेलगें धोनी

नायर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने राहुल को उनके आउट होने के तरीके को लेकर ताना मारा तो उन्होंने कहा, "राहुल शानदार खिलाड़ी हैं। वह जल्द ही 200 रन बना लेंगे। पिच दिन ब दिन बेकार होती जा रही है। नए बल्लेबाज के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। यह अब ज्यादा स्पिन भी ले रही है। उम्मीद है यह कल और ज्यादा स्पिन करेगी।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार