भारत और वेस्टइंडीज के बीच विंडसर पार्क डोमिनिका में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 312 रन टांग दिये हैं। इस मैच के दूसरे दिन के खेल में शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने उतरे थे। कोहली ने दिन का खेल पूरा होने तक 96 गेंदों का सामना करके 36 रन बनाए।

Advertisement

इसी बीच विराट कोहली विपक्षी टीम के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के बॉलिंग एक्शन के कारण गुस्से में दिखे। दरअसल, विराट का मानना था कि ब्रेथवेट का एक्शन लीगल नहीं है और वह भट्टा गेंदबाज़ी कर रहे हैं। कोहली ने ब्रेथवेट का सामना करने के लिए दौरान यह महसूस किया जिसके बाद उनकी आवाज स्टंप माइक में कैद हुई। कोहली ने कहा, 'ये भट्टा फेंक रहा है।'

Advertisement

बता दें कि कोहली ने ब्रेथवेट के बॉलिंग एक्शन की शिकायत अंपायर से नहीं की जिसके कारण गेंदबाज़ को बॉलिंग करने से रोका नहीं गया। दिन का खेल खत्म होने तक इस कैरेबियाई गेंदबाज़ ने 6 ओवर डिलीवर करके बिना कोई सफलता हासिल किये 12 रन खर्चे। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम अब तक कुल 9 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिर्फ 2 ही सफलताएं मिली है।

विंडसर टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी पूरी टीम महज 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (103) और यशस्वी जायसवाल (143*) के शतक के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 312 रन बना लिये हैं। तीसरे दिन विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भारतीय पारी को आगे बढ़ाएगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार