भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भुवनेश्वर अगर इस सीरीज में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 इंटनरेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

Advertisement

फिलहाल यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 26 मैच में 7.58 की इकॉनमी से 39 विकेट लिए हैं। लिटिल ने हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में हैट्रिक चटकाई थी। 

Advertisement

भुवनेश्वर ने 2022 अब तक खेले गए 30 मैच में 7 की इकॉनमी से 36 विकेट लिए हैं। 

टी-20 वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। छह मुकाबलों में वह सिर्फ 4 विकेट ही चटका पाए। 

भुवनेश्वर कुमार फिलहाल भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर हैं। इस फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 11 विकेट की दरकार है।

भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार