India Probable Playing XI Vs NZ 1st T20: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम न्यूजीलैंड के टूर (India Tour of New Zealand) पर है जहां उन्हें मेजबान देश के साथ गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में पहला टी20 मुकाबला (NZ vs IND 1st T20) खेलना है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं क्राइस्टचर्च मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

क्या भुवनेश्वर को मिलेगा मौका?: भारतीय टीम में भुवी की वापसी हुई और वो क्राइस्टचर्च टी20 खेलने के लिए पहली पसंद रहेंगे। कैप्टन श्रेयस अय्यर ने खुद इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर कुमार बहुत सारा अनुभव लेकर आते हैं। हमें उसकी थोड़ी कमी खल रही थी, अगर आप पिछले 4 सालों में उसका T20 करियर ग्राफ देखो, तो उन्होंने दो बार IPL जीता है। उन्हें इस फॉर्मेट में कैसे दबदबा बनाना है, इसका अच्छा आइडिया है।"

बताते चलें कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्यों में से एक रहे हैं। उन्होंने देश के लिए 88 T20I में 90 विकेट लिए हैं। वो न्यूजीलैंड टूर पर अपने 100 T20I विकेट पूरे कर सकते हैं। उनके पास भारत के लिए 21 टेस्ट और 121 ODI खेलने का भी अनुभव है।

एक पॉजिशन के लिए तीन खिलाड़ियों में लड़ाई: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में तेज गेंदबाज़ों के लिए मदद होगी, वहीं स्पिन गेंदबाज़ थोड़ा संघर्ष कर सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम प्रिंस  यादव और मयंक यादव जैसे युवा तेज गेंदबाज़ों को प्लेइंग XI में शामिल करना चाहेगी। हालांकि इसके लिए उन्हें वरुण चक्रवर्ती जैसे क्वालिटी स्पिनर को बेंच पर बिठाना पड़ सकता है। यानी एक पॉजिशन के लिए प्रिंस, मयंक और वरुण तीनों के बीच संघर्ष रहेगा।

भारतीय टीम शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर को खिलाकर खुद को बल्लेबाज़ी और तेज गेंदबाज़ी के अधिक विकल्प दे सकते हैं। वहीं अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाज़ी और नीचे बल्लेबाज़ी की भूमिका निभा सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह पर नई गेंद से विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी।

India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव/मयंक यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार