भारत के स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में रंग में लौटते हुए नजर आए। टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखाने वाले न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को बेहतरीन गेंद से क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 

Advertisement

भुवी ने मैच के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ऑफ स्टंप के थोड़ी सी बाहर गुडलेंथ पर डाली, जो गिरने के बाद बहुत तेजी से अंदर आई। अपनी पहली गेंद खेल रहे मिचेल कुछ समझ नहीं पाए और गेंद बल्ले और पैड के बीच में से निकलकर सीधा मिडल स्टंप पर जाकर लगी। इस गेंद का सामनें मिचेल हक्के-बक्के रह गए।

Advertisement

अपने पहले ओवर में भुवी ने सिर्फ 2 रन ही दिए। 

भुवी अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक टी-20 इंटनरेशनल मैच में तीन बार विरोधी टीम के बल्लेबाज को पहले ओवर में उसकी पहली गेंद पर आउट किया है। उनके नाम भारत के लिए इस फॉर्मेट में पहले 6 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं, मिचेल पावरप्ले के ओवरों में उनके करियर का 26वां शिकार बने। 

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2021 मुकाबले में भुवी की गेंदबाजी में थोड़ी कम धार नजर आई थी। तीन ओवरों में उन्होंने बिना कोई विकेट चटकाए 25 रन दिए थे। जिसके बाद उन्हें अगले चार मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार