बीता समय भारतीय स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। विपक्षी बल्लेबाज़ भुवनेश्वर को टारगेट करके रन बना रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भुवी ने 6 मैचों में सिर्फ 4 विकेट चटकाए। बड़े मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने उनके खिलाफ 2 ओवर में 25 रन लूटे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 4 गेंदबाज़ों के नाम जिन्हें अब भुवनेश्वर कुमार से आगे रखा जाना चाहिए।

Advertisement

टी.नटराजन (T. Natarajan)

Advertisement

बाएं हाथ के गेंदबाज़ों की कमी इंडियन टीम ने महसूस की है। टी.नटराजन उस कमी को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। नटराजन के पास लगातार सटीक यॉर्कर फेंकने की क्षमता है। वह डेथ ओवर्स में भी कारगार गेंदबाज़ी करते हैं।

टी.नटराजन को भुवनेश्वर की जगह टीम में चुना जा सकता है। नटराजन ने टी-20 क्रिकेट में 8.15 की इकोनॉमी से 73 विकेट चटकाए हैं।

दीपक चाहर (Deepak Chahar)

Advertisement

दीपक चाहर भुवनेश्वर कुमार की रिप्लेसमेंट के तौर पर पहली पसंद होंगे, हालांकि बीते समय में भुवी को उनके ऊपर चुना गया है। दीपक चाहर बैट और बॉल दोनों से ही टीम के लिए योगदान कर सकते हैं।

30 वर्षीय दीपक चाहर के पास बॉल को दोनों तरफ हिलाने की क्षमता है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 7.66 की इकोनॉमी के साथ 137 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में दीपक ने 7.8 की इकोनॉमी से 79 विकेट झटके हैं।

Advertisement

कुलदीप सेन (Kuldeep Sen)

26 वर्षीय कुलदीप सेन भारतीय चयनकर्ताओं की निगाहों में हैं। पिछले आईपीएल में कुलदीप ने बड़े मंच पर 8 विकेट चटकाए थे। इस दाएं हाथ के गेंदबाज़ के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 52 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

इस भारतीय गेंदबाज़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में चुना गया है, ऐसे में वह भविष्य में अपने प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर कुमार की जगह ले सकते हैं।

उमरान मलिक (Umran Malik)

Advertisement

गन गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी आग उगलती गेंदों के दम पर सभी का दिल जीता है। उमरान लगातार 150 kph की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। भारतीय टीम के पास ऐसे गेंदबाज़ों की कमी हमेशा ही खली है, लेकिन उमरान विपक्षी बल्लेबाज़ों को रफ्तार से परेशान कर सकते हैं।

22 वर्षीय गेंदबाज़ ने 33 टी-20 मुकाबलों में कुल 45 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उमरान का इकोनॉमी 8.92 का रहा है, हालांकि यह उम्मीद है कि वह समय के साथ बेहतर होते रहेंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार