आईपीएल 2024 की शुरूआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है, टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) मई तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। क्रिकबज की खबर के अनुसार इस हफ्ते कॉनवे के बाएं अंगूठे की सर्जरी होगी, जिससे ठीक होने में कम के कम 8 हफ्तों का समय लगेगा। बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में कॉनवे प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 

Advertisement

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के दौरान कॉनवे के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए। मेडिकल परामर्श के बाद सर्जरी करने का फैसला किया गया। 

Advertisement

आईपीएल 2024 की शुरूआत 222 मार्च से होनी है और मई महीने के अंत में फाइनल खेला जाएगा। ऐसे में कॉनवे आधे से ज्यादा टूर्नामेंट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस सीजन में ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। 

पिछले आईपीएल में कॉनवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 15 पारियों में 51.69 की औसत से 672 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कॉनवे के बैकअप के तौर पर हेनरी निकल्स को टीम में शामिल किया गया था। दूसरे टेस्ट में भी वह टीम के साथ बने रहेंगे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार