भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वो सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में जामनगर में इस कपल की प्री वेडिंग पार्टी होस्ट की गई जिसमें सचिन के परिवार के अलावा अंबानी परिवार भी मौजूद था।

Advertisement

अंबानी परिवार के सदस्यों में नीता और मुकेश अंबानी, आकाश और श्लोका अंबानी, अनंत और राधिका अंबानी भी शामिल थे। प्री वेडिंग पार्टी का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सबसे पहले, नीता अंबानी ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और तेंदुलकर परिवार के साथ अपनी प्यारी यादों को याद करते हुए कपल के लिए अपनी दिल से दुआएं दीं।

Advertisement

उन्होंने कहा, "सभी को नमस्कार, जामनगर में आपका स्वागत है। आज, हम सब यहां उसी जगह पर इकट्ठा हुए हैं जहां दो साल पहले अनंत और राधिका ने शादी की थी। सचिन और अंजलि, तुम हमेशा हमारे लिए परिवार रहे हो और आज तुम्हारी खुशी शेयर करते हुए हमारा दिल भर आया है। मेरे प्यारे अर्जुन, मैंने तुम्हें हमारे स्कूल में एक छोटे लड़के से बड़ा होते देखा है और अब यहां खड़े होकर, अपनी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत पार्टनरशिप शुरू करने के लिए तैयार देखा है। सानिया, तुम्हारे आस-पास बहुत अच्छी और पॉजिटिव एनर्जी है। तुम्हें जानना और तुम दोनों को साथ देखना बहुत अच्छा लग रहा है। भगवान तुम्हारी जोड़ी को हमेशा खुश रखे।"

हालांकि, ये पार्टी तब इमोशनल हो गई जब दूल्हे के पिताा यानि सचिन ने अपने बेटे को लेकर एक इमोशनल स्पीच दी। अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा, “भाभी और मुकेश भाई, मुझे नहीं लगता कि हम इस जोड़े को आगे के सफ़र के लिए आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह और बेहतर लोग चुन सकते थे। इसलिए, हमें यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए सचिन ने कहा, “जब बेटा किसी लड़की को घर लेके आता है, इंट्रोड्यूस करने के लिए, तो पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। वो एक-दूसरे के प्यार में पागल दिखते हैं। अर्जुन, मुझे कहना होगा, मुझे तुम पर बहुत गर्व है कि तुम्हें कोई इतना खास मिला है, जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार