मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार (20 मई) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले के दौरान KKR को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए, जिसके बाद कोलकाता को मजबूरी में रामनदीप सिंह को कन्कशन सब्स्टीट्यूट चुनना पड़ा है।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंगकृष रघुवंशी को उंगली में चोट लगी थी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें चोट आखिर कब लगी। मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान अचानक मैदान पर फिजियो दौड़ते हुए पहुंचे और ऐसा लगा कि विकेटकीपिंग के दौरान उनकी उंगली में दिक्कत हुई। फिजियो ने मैदान पर उनका इलाज किया, लेकिन हालत ठीक नहीं लगने पर उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

Advertisement

गौरतलब है कि रघुवंशी मुंबई इंडियंस की पारी दौरान तिलक वर्मा के कैच पकड़ने के प्रयास में वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे। दोनों खिलाड़ी तिलक वर्मा का कैच लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कैच छूट गया और उसी दौरान टक्कर भी हुई। माना जा रहा है कि उसी घटना के बाद उनकी चोट और बढ़ गई।

रघुवंशी के बाहर जाने के बाद तेजस्वी सिंह दहिया को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। तेजस्वी अभी तक KKR के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन टीम ने उन पर भरोसा दिखाया। वहीं बाद में फ्रेंचाइजी ने रामनदीप सिंह को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर चुना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज इस मुकाबले में शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए। पावरप्ले के अंदर टीम ने अपने कई बड़े विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव लगातार बढ़ता गया। तिलक वर्मा ने 20 रन और हार्दिक पांड्या ने 26 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि आखिर ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रन की अहम और तेज पारी खेलकर टीम को 147 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार