ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी में टीम में कई बदलाव किए हैं। रविवार को हुई सिलेक्शन कमेटी की बैठक में यह सभी फैसले लिए गए हैं।

Advertisement

भारतीय टीम आईपीएल 2020 के समापन के बाद 12 नवंहर को यूएई से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। दौरे का शुरूआत वनडे सीरीज से होगी जिसका पहला मुकाबला 27 नवंबर को खेला जाएगा। 

Advertisement

विराट कोहली बाहर

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। वह एडिलेड ओवल में 17 दिसंबर से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौट आएंगे। कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं और वह इस दौरान अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के पास रहना चाहते हैं।

रोहित शर्मा की वापसी

रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।

Advertisement

वनडे टीम में संजू सैमसन

संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर भारत की वनडे टी में शामिल किया गया है। वह पहले से ही टी-20 टीम का हिस्सा थे।

इशांत शर्मा की हो सकती है वापसी

Advertisement

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहेब से गुजर रहे हैं। अगर इशांत पूरी मैच फिटनेस हासिल करते ही वह भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

टी नटराजन को मिला मौका 

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कंधे की चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

रिद्धिमान साहा हुए चोटिल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 नवंबर को हुए मुकाबले के दौरान रिद्धिमान साहा की दोनों हैमस्ट्रिंग में खिचाव आ गया था। टेस्ट टीम के लिए अपनी उपलब्धता को लेकर आने वाले समय में फैसला लिया जाएगा।

कमलेश नागरकोटी नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

Advertisement

युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम कसे साथ गेंदबाजी के वर्कलोड को लेकर काम कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बदलाव के बाद भारतीय टीम

भारतीय टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेट-कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

Advertisement

भारतीय वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन (विकेटकीपर)।

भारतीय टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार