इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने एक अहम नियम में बदलाव किया है। इस बार टूर्नामेंट में टीमों को अपनी रणनीति में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी, खासकर तब जब बात विकेटकीपर की हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने Partial Replacement Rule लागू किया है, जिसके तहत फ्रेंचाइज़ी को कुछ खास हालात में Temporary Wicketkeeper Replacement लाने की इजाज़त दी जाएगी।

Advertisement

IPL में अब तक नियम ये था कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल या अनुपलब्ध होता है, तो टीम को उसका स्थायी रिप्लेसमेंट करना होता था। लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2025 में बीसीसीआई ने एक स्पेशल एक्सेम्पशन रूल लागू किया है। इसके तहत अगर किसी टीम के सभी रजिस्टर्ड विकेटकीपर खिलाड़ी किसी वजह से उपलब्ध नहीं होते, तो फ्रेंचाइज़ी Registered Available Player Pool (RAPP) से एक इंडियन विकेटकीपर को शॉर्ट-टर्म रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर सकती है।

Advertisement

शर्तें क्या हैं?

  1. रिप्लेसमेंट सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही होगा, चाहे ओरिजिनल विकेटकीपर विदेशी क्यों न हो।
  2. ये खिलाड़ी टीम में तब तक रहेगा, जब तक कि स्क्वाड का कोई विकेटकीपर फिट नहीं हो जाता।
  3. रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को टीम के 12वें मैच से पहले ही साइन करना होगा।
  4. जैसे ही कोई मूल विकेटकीपर फिट हो जाता है, रिप्लेसमेंट को रिलीज़ करना होगा।

T20 क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका काफी अहम होती है। चोट या इंटरनेशनल कमिटमेंट की वजह से अगर टीम के पास कोई विशेषज्ञ कीपर नहीं हो, तो संतुलन बिगड़ जाता है। बीसीसीआई का ये फैसला फ्रेंचाइज़ी को फ्लेक्सिबिलिटी देगा और टीमों को मुश्किल वक्त में राहत मिलेगी।

किन हालात में खिलाड़ी रिप्लेस हो सकता है?

  • सीज़न एंडिंग इंजरी या बीमारी 
  • इंटरनेशनल टीम कमिटमेंट्स
  • खिलाड़ी को NOC न मिलना
  • प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास 

इस बार IPL की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। ओपनिंग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार