Rashid Khan & Manav Suthar Catch Drop: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में राशिद खान और मानव सुथार एक आसान कैच छोड़ बैठे। दोनों खिलाड़ी कंफ्यूज हो गए और गेंद उनके बीच में गिर गई। 

Advertisement

एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (26 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान और युवा खिलाड़ी मानव सुथार से फील्डिंग में बड़ी गलती हो गई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

Advertisement

दरअसल, गुजरात टाइटंस इस मैच में शुरुआत में पूरी तरह हावी नजर आ रही थी। कगिसो रबाडा ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके और CSK के बल्लेबाज दबाव में दिखे। हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभालते हुए धीरे-धीरे रन बनाना शुरू किया। शुरुआत में संघर्ष करने के बाद उन्होंने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को संभाले रखा।

इसी बीच पारी के18वें ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर कार्तिक शर्मा ने मिड-विकेट के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में काफी देर तक लटकी रही। यह आसान कैच लग रहा था, लेकिन यहीं पर गड़बड़ हो गई। डीप मिड-विकेट से राशिद खान दौड़ते हुए आए, जबकि स्क्वायर लेग से मानव सुथार भी गेंद की ओर भागे। दोनों फील्डर कैच लेने की स्थिति में थे, लेकिन ‘पहले आप, पहले आप’ के चक्कर में कोई भी गेंद पकड़ने के लिए आगे नहीं बढ़ा। नतीजा यह हुआ कि गेंद दोनों के बीच में गिर गई और फिर बाउंड्री के पार चली गई।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मुकाबले में 60 गेंदों में नाबाद 74 रन की जुझारू पारी खेली। हालांकि, बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके और चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन ही बना पाई। कगिसो रबाडा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार