26 मई। कोलकाता (CRICKETNMORE)। कोलकाता में खेले गए दूसरे क्वालीफाई में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराकर आईपीएल के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान मैच के हीरों बने और 3 विकेट लेने के अलावा 10 गेंद पर 34 रन की धमाकेदार पारी खेली। 

Advertisement

राशिद खान के बल्लेबाजी में बनाए गए 34 रन की बदौलत ही हैदराबाद की टीम को जीत नसीब हुई। मैच के बाद राशिद खान को ही मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अब फाइनल में राशिद खान सीएसके के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं।

क्या होगा धोनी का प्लान►

 

राशिद खान के 4 ओवर सीएसके के खिलाफ मैच में भी काफी अहम होने वाले हैं। ऐसे में महान कप्तान धोनी कैसे राशिद खान की गेंदबाजी को लेकर प्लान बनाएंगे ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफाई में भी राशिद खान ने कहर बरपाया था। धोनी को भी राशिद खान ने अपनी गुगली का शिकार बनाया था।

Advertisement

ऐसे में आईपीएल 2018 का फाइनल जीतने के लिए धोनी एंड कंपनी को राशिद खान की गेंदबाजी से खुद को बचाना होगा। राशिद खान इस समय अपनी गेंदबाजी से जो कमाल कर रहे हैं उसे देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए हैं।

ऐसे में धोनी जो अपनी खास रणनीतियों के लिए जाने जाते हैं उनसे सभी को उम्मीद है कि फाइनल में राशिद खान के लिए कुछ नई तरकीब लेकर सीएसके के बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे।

Advertisement

राशिद खान ने आईपीएल 2018 में अबतक 21 विकेट केवल 6.78 इकोनॉमी के चटकाए हैं जो कमाल की बात है।

आपको बता दें कि इस आईपीएल में राशिद खान की गेंदबाजी की धुनाई सिर्फ क्रिस गेल ही कर पाए हैं। तो क्या गेल की रणनीति पर काम करेंगे धोनी ? देखना दिलचस्प होगा..।।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार