न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग (BJ Watling) पीठ की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद गुरुवार से यानि के अब से कुछ देर बाद ही मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

वॉटलिंग पीठ में दर्द से पूरी तरह से नहीं उबर पाए और उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस चोट ने वॉटलिंग को पहले भी परेशान किया है। हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें सुधार हुआ था, लेकिन इसमें इतना सुधार नहीं हुआ है कि वह दूसरे टेस्ट में विकेट के पीछ की जिम्मेदारी निभा सके।

Advertisement

वॉटलिंग की जगह अब वेलिंगटन फायरबर्डस के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल अपने 11वें टेस्ट में छठी बार विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 18000 दर्शकों की मौजूदगी में खेला जाएगा।

वॉटलिंग 18 जून से भारत के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 35 साल के वॉटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 74 टेस्ट और 28 वनडे मैच खेले हैं।

वॉटलिंग टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले मात्र नौवें विकेटकीपर बल्लेबाज है। उन्होंने पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार