Blessing Muzarabani Vs Abhishek Sharma: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) रविवार, 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (ZIM vs IND 3rd T20) में सिर्फ 04 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 02 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट जिम्बाब्वे के 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) ने हासिल किया जो कि पूरी सीरीज में ही उन पर भारी दिखे।
अभिषेक शर्मा के काल बने ब्लेसिंग मुज़ारबानी: जिम्बाब्वे टूर पर अभिषेक शर्मा बुरी तरह फ्लॉप हुए और अपनी बैटिंग के दौरान सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते नज़र आए। इसका सबसे बड़ा कारण जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी हैं जिन्होंने ही तीनों मुकाबलों में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया।
शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदें खेली और सिर्फ 11 रन जोड़े। वो तीन मैचों की सीरीज में महज़ दो चौके ही लगा पाए। अभिषेक पहले मुकाबले में 8 गेंदों पर 1 रन, दूसरे मुकाबले में 8 गेंदों पर 8 रन और तीसरे मुकाबले में 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने मचाया धमाल: 6 फीट 8 इंच लंबे जिम्बाब्वे के फास्ट बॉल ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने एक बार फिर अपनी गेंदबाज़ी से दुनिया को प्रभावित किया है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में 3 विकेट झटके। ब्लेसिंग ने पहले मुकाबले में 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर टीम इंडिया का 1 विकेट लिया था।
ध्यान दें कि खबर लिखे जाने तक वो तीसरे टी20 में दो ओवर डालकर एक विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 14 रन खर्चे हैं। जिम्बाब्वे के पास अभी भी उनके दो ओवर बचे हैं।
प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी(विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्याम्हुरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव।