श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga Ban) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया था और बांग्लादेश सीरीज के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम में चुने गए थे। हसरंगा ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट को बड़ा करने के लिए अगस्त 2023 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। 

 
Advertisement

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ ही वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के दौरान अंपायर से साथ खराब व्यवहार के चलते आईसीसी ने हसरंगा के खिलाफ यह एक्शन लिया है। 

Advertisement

हसरंगा को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन को दोषी पाया गया है, जो अंपायर के फैसले के खिलाफ असहमति जताने से संबंधित है। यह घटना खेल के 37वें ओवर में घटी जब हसरंगा ने एक अंपायर से अपनी कैप छीन ली और मैच में अंपायरिंग का मजाक उड़ाया।

इस अपराध के लिए हसरंगा पर मैच फीस 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है औऱ तीन डिमेरिट पॉइंट ङी मिसे है। जिससे पिछले 24 महीने में उनके 8 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं। पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में भी हसरंगा को 3 डिमेरिट पॉइंट मिले थे। जिसके चलते वह बांग्लादेश के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए थे। 

8 डिमेरिट पॉइंट का मतलब है 4 सस्पेंशन पॉइंट्स, जिसमें दो टेस्ट, चार वनडे या टी-20 इंटरनेशनल, जो भी पहले आए उसका बैन लग सकता है। इस कारण हसरंगा बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। 

Also Read: Live Score

Advertisement

हालांकि हसरंगा का बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से बैन होना आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर है। इस सीरीज में खेलने के चलते हसरंगा हैदराबाद के मौजूदा आईपीएल के पहले हाफ के शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो सकते थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार