सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है जो फैंस का दिन बना देता है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के डांस स्टेप्स को मिलाकर बनाया गया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बॉबी देओल का हर एक स्टेप क्रिकेट अंपायर से मिलता हुआ नजर आ रहा है।  

Advertisement

इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने बीसीसीआई और आईपीएल को टैग करते हुए लिखा, 'प्रिय मैनेजमेंट यह हमारी तरफ से आपके लिए विनम्र अनुरोध है कि कृप्या बॉबी देओल के अंपायरिंग स्किल वाले इस वीडियो को देखे। प्लीज उन्हें सिल्केट कर लें और आईपीएल 2021 में कुछ मजा लाएं।'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिली बोडेन से बेहतर अंपायरिंग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉबी देओल सभी अंपायरों की छुट्टी कर देगा।' इस वीडियो में चौका हो या छक्का या फिर आउट करने का इशारा बॉबी देओल अंपायर के हर एक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं, बॉबीवुड नाम से एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है।

बता दें कि आईपीएल 2021 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। आईपीएल सीजन 14 का पहला मैच पिछले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की टीम आरसीबी के बीच है। इसके अलावा आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार