MS Dhoni & Sakshi Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बेहद ही शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। वो क्रिकेट के मैदान पर जितना Cool रहकर फैसले लेते हैं, उतनी ही मस्ती भी करते हैं। उनका ऐसा ही अंदाज़ एक बार फिर देखने को मिला है। इस बार धोनी खुद अपनी पत्नी के साथ शरारत करते दिखे हैं। इनका मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धोनी ने साक्षी के साथ की मस्ती: ये वीडियो 14 सेकंड का है। धोनी और साक्षी गुजरात के जामनगर में रिलायंस ग्रीन्स (रिलायंस टाउनशिप) में अंबानी परिवार के साथ नवरात्रि उत्सव और कार्निवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां पर ही धोनी जब आइसक्रीम का लुफ्त उठा रहे थे, तब उन्हें अचानक मस्ती सुझी। इसी मौके पर धोनी ने साक्षी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने शरारत की।
वो साक्षी के मुंह के करीब तक आइसक्रीम लेकर जाते हैं, लेकिन जैसे ही साक्षी वो खाने के लिए मुंह खोलती हैं, धोनी आइसक्रीम खुद खा लेते हैं। आप ये मज़ेदार वीडियो नीचे देख सकते हो।
फैंस भी धोनी के वायरल वीडियो पर काफी मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "धोनी ने साक्षी को दो बार स्टंप कर दिया।" वहीं एक फैन ने लिखा, "धोनी आग से खेल रहे हैं।" एक फैन ने धोनी की तारीफ की। उन्होंने कमेंट किया, "आज भी काफी तेज हाथ हैं।"
MS Dhoni का करिश्माई करियर: महेंद्र सिंह धोनी को भारत के महानत क्रिकेटरों में गिना जाता है। उन्होंने देश के लिए 90 टेस्ट में 4876 रन, 350 वनडे में 10773 रन और 98 टी20 इंटरनेशनल में 1617 रन बनाए।
सबसे खास बात धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में ICC T20 वर्ल्ड कप, 2011 में ICC ODI वर्ल्ड कप, 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2010 में ODI एशिया कप और 2016 में टी20 एशिया कप जैसे बड़े खिताब जीते।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि धोनी 45 साल के हो गए हैं, लेकिन वो आज भी IPL के एक एक्टिव क्रिकेटर हैं। पिछले सीजन भी वो CSK टीम का हिस्सा थे, लेकिन चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट एक भी मैच नहीं खेल पाए। फैंस उम्मीद करेंगे कि वो 2027 में CSK के लिए जरूर खेलें।