आईपीएल 2021 के लिए नीलामी के दौरान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनने पर अर्जुन को 'नेपोटिज्म किड' कहकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच जाने माने बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अर्जुन का बचाव किया है।

Advertisement

फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में बात करनी चाहिए। हम अक्सर एक ही जिम में मिलते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी फिटनेस पर कितना मेहनत करता है, उसका ध्यान बेहतर क्रिकेटर बनने पर है। उसके लिए नेपोटिज्म शब्द का इस्तेमाल करना अनुचित और क्रूर है। शुरू होने से पहले उसके उत्साह को मत मारो।'

Advertisement

मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने पर अर्जुन ने किया था वीडियो पोस्ट: अर्जुन तेंदुलकर ने वीडियो संदेश में कहा था, 'बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं टीम के कोच, ओनर्स और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल किया। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं मुंबई पलटन का हिस्सा बनने को लेकर और अब मैं मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।'

क्रिस मॉरिस ने लूटी महफिल: इस बार के ऑक्शन में कुल 298 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस नीलामी के दौरान 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और उन्हें अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने अपने साथ जोड़ लिया। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार