बॉलीवुड एक्टर ने कसा विराट कोहली पर तंज, कहा-'संन्यास लें तो अपनी फिल्म में मेन विलेन का रोल दूंगा'

Updated: Tue, Jul 19 2022 18:03 IST
Cricket Image for Bollywood Actor Kamaal R Khan Aka Krk Slams Virat Kohli (Virat Kohli (Image Source: Google))

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म लंबे समय से उनसे रूठी हुई है। विराट कोहली खराब फॉर्म के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर वो ट्रोलर्स का निशाना बनते रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके विराट कोहली पर निशाना साधा है। केआरके ने अपने ट्वीट में इस बात पर जोर दिया कि अब विराट कोहली को संन्यास ले लेना चाहिए।

केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'विराट कोहली भाई के लिए बिल्कुल भी समस्या नहीं है। अगर वह क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हैं, तो मैं उन्हें अपनी फिल्म #DeshDrohi2 में मुख्य खलनायक के रूप में लूंगा। क्योंकि उन्हें ड्रामा करना पसंद है। यहां तक ​​कि मैं अनुष्का शर्मा को मुख्य नायिका के रूप में कास्ट करूंगा।'

वहीं केआरके ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'गंभीरता से मैं बताना चाहता हूं विराट कोहली भाई आप भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। आप भारत और दुनिया में नंबर 1 खिलाड़ी हैं। आप भारत के लीजेंड और गौरव हैं। लेकिन अब अलविदा कहने का समय आ गया है। आपको अपने सम्मान और छवि को नष्ट नहीं करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: नाम नहीं काम का 'अर्जुन' निकला सचिन का बेटा, तीर की तरह गेंद फेंक झटका विकेट

केआरके ने एक और ट्वीट में विराट कोहली पर तंज कसते हुए लिखा, 'वाह विराट कोहली भाई जान, क्या खेले हो आज। क्या चौके छक्के उड़ाए हैं। मजा आ गया! बहुत बड़े खिलाड़ी हो आप! वैसे भाई रिटायर होने का क्या लोगे?'

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें