shoaib malik and sania mirza: सोशल मीडिया पर काफी टाइम से ये खबरें चल रही हैं कि पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेकटर शोएब मलिक (shoaib malik) और सानिया मिर्जा (sania mirza) के बीच तलाक होने वाला है। इस मामले में अब तक शोएब मलिक या फिर सानिया मिर्जा की तरफ से किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है बावजूद इसके अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और फेमस क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने ट्वीट कर इस पूरे मामले में सानिया मिर्जा को कसूरवार ठहराया है।

Advertisement

केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'सानिया मिर्जा ने हैदराबादी लड़की आयशा सिद्दीकी का घर तोड़ा था! शोएब मलिक आयशा के साथ पहले से ही शादीशुदा थे। और शोएब अख्तर ने सानिया से शादी करने के लिए उन्हें 3 दिन पहले ही तलाक दिया था। कर्मा बिच है। अब सानिया के साथ भी ऐसा ही हुआ, जबकि शोएब ने उन्हें तलाक दे दिया है।'

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि केआरके अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बारे में कई भद्दी टिप्पणियां करके केआरके ने फैंस का ध्यान खींचा था। बता दें कि ये भी अफवाहें उड़ रही हैं कि कि शोएब ने सानिया को धोखा देकर पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप रखा हुआ है।

दोनों की साथ में कई कोजी तस्वीरें सामने आई थीं जिसको देखने के बाद इस तरह की अफवाहों ने जन्म लिया था। हालांकि, आयशा ने इस मामले पर बोलते हुए कहा है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं शोएब मलिक ने इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा था, 'ये हमारा पर्सनल मैटर है। इस सवाल का जवाब ना तो मैं और ना ही मेरी पत्नी देने वाली हैं। इस टॉपिक को छोड़ दो।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार