Shah Rukh Khan on MS Dhoni: दिग्गज खिलाड़ी थाला धोनी का डर मैदान पर रहने वालों तक ही सीमित नहीं है। बॉलीवुड एक्टर और आईपीएल टीम केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने भी स्वीकार किया कि जब-जब धोनी आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने आते हैं, तो वह घबरा जाते हैं। 

Advertisement

शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के तमाम सवालों का जवाब दिया है। इन्हीं सवालों में एक सवाल एम एस धोनी से जुड़ा हुआ था। फैन से शाहरुख खान से पूछा, 'जब एमएस धोनी केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी करने आते हैं तो आपको कैसा लगता है।' जवाब में किंग खान ने तीन शब्दों रिएक्शन देते हुए लिखा, 'हा हा नर्वस।'

Advertisement

बता दें कि शाहरुख खान धोनी को लेकर ये बात कह चुके हैं कि अगर उनका बस चले तो वो सबकुछ बेचकर धोनी को अपनी टीम में शामिल कर लें। बहरहाल, धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। सीएसके ने धोनी की कप्तानी में चार मौकों पर आईपीएल का खिताब जीता है। सुपर किंग्स ने फाइनल में नाइट राइडर्स को हराकर आखिरी बार 2021 में आईपीएल का खिताब जीता था। 

धोनी टूर्नामेंट के 2023 सीज़न के लिए मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जहां उनके फिर से टीम का नेतृत्व करते हुए देखा जा सकता है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। केकेआर टीम 2022 सीज़न से अपने प्रदर्शन में सुधार करने का लक्ष्य रखेगी। पिछले सीजन में केकेआर 14 मैचों में छह जीत के साथ सातवें स्थान पर रही थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार