विराट कोहली (Virat Kohli) ने RCB इनसाइडर में मिस्टर नैग्स के साथ बातचीत की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिस्टर नैग विराट कोहली का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं जिसपर किंग कोहली भी ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) किंग कोहली की इस अदा पर कायल हो गई हैं। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट के इस अंदाज को देखकर लिखा, 'अगर आप खुद पर हंस नहीं सकते, तो हो सकता है कि आप सदी के सबसे बड़े मजाक को मिस कर रहे हों।'

Advertisement

बता दें कि इंटरव्यू के दौरान मिस्टर नैग विराट कोहली से पूछते हैं क्या आपको पालतू जानवर पसंद हैं? जिसपर विराट कहते हैं-हां मुझे पालतू जानवर पसंद हैं। विराट से पूछा जाता है कि आपके पास कौन से पेट्स हैं? जिसपर कोहली कहते हैं घर पर हमारे एक भी पेट्स नहीं है क्योंकि हमारे पास उनकी केयर करने के लिए वक्त नहीं है।

जिसपर मिस्टर नैग्स विराट का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, 'पर हाल ही में टीवी पर देखा गया है कि आपके पास दो डक हैं (विराट कोहली लगातार 2 मैचों में 0 यानी गोल्डन डक पर आउट हुए थे)' विराट कोहली खुदपर बने इस मजाक को सुनकर काफी हंसते हुए देखे जाते हैं।

Advertisement

वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो किंग कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। विराट कोहली ने अब दो साल से अधिक समय में शतक नहीं बनाया है और वर्तमान आईपीएल में भी उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। विराट कोहली ने 12 मैचों में सिर्फ 216 रन बनाए हैं जो उनके जैसे कैलिबर के बल्लेबाज को सूट नहीं करता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार