बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक खुलासा किया है जो टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से जुड़ा हुआ है। ऋचा ने राहुल को अपना पहला क्रश बताते हुए कहा है कि शुरुआत में वो नियमित रूप से क्रिकेट नहीं देखती थी, लेकिन कभी-कभी केवल द्रविड़ को देखने के लिए वो अपने भाई के साथ क्रिकेट देखती थीं।

Advertisement

इसके साथ ही ऋचा ने ये भी कहा कि एक बार जब द्रविड़ ने क्रिकेट छोड़कर रिटायरमेंट ले ली थी तो उन्होंने क्रिकेट देखना बंद कर दिया था। मगर द्रविड़ के टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही ऋचा क्रिकेट की तरफ दोबारा से आकर्षित हो गई हैं। गौरतलब है कि द्रविड़ ने 2012 में अपनी टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जबकि उन्होंने 2011 में अपना आखिरी सीमित ओवरों का मैच खेला था।

Advertisement

ऋचा चड्ढा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अपने बचपन के दिनों के दौरान, मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं थी। हां, मेरा भाई क्रिकेट खेला करता था। एक समय था जब मैं टीवी पर खेल देखती थी। मुझे राहुल द्रविड़ को खेलते देखना अच्छा लगा। जब उन्होंने रिटायरमेंट ली तो मैंने सचमुच क्रिकेट को देखना बंद कर दिया। मेरी पहली मोहब्बत राहुल द्रविड़ है।”

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के समापन के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था जिसके बाद द्रविड़ को हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार