बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के युवा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट करने की खबर सुर्खियों में हैं। ये कयास पिछले महीने उस वक्त लगे जब सारा और शुभमन को मुंबई के एक रेस्तरां में एक साथ देखा गया। इस बीच एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सारा अली खान को होटल और फ्लाइट में शुभमन गिल के साथ स्पॉट किया गया।

Advertisement

नए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने इन्हें सबूत के तौर पर शेयर किया है। सारा और शुभमन के एक ही होटल से बाहर निकलने और एक ही फ्लाइट में सवार होने के हालिया वीडियो ने दोनों के डेटिंग की खबरों को हवा देने का काम किया है। वीडियो में सारा को गुलाबी रंग के टॉप में देखा जा सकता है।

Advertisement

सारा होटल की लॉबी से निकलती हुई नजर आ रही हैं और बाद में एक फ्लाइट में उन्हें पोज देते हुए देखा जा सकता है। शुभमन गिल को अपने सामान के साथ उसी होटल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई क्रिकेट पर ध्यान दे। विराट कोहली की ही तरह तुम अगले बड़े प्लेयर हो।'

वहीं अन्य यूजर भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले यह भी अफवाह थी कि शुभमन गिल पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार