बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने बीते दिनों अपने पंसदीदा क्रिकेटर का नाम बताया था। सनी लियोनी ने बताया था कि उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खेलते देखना अच्छा लगता है, लेकिन उनका पसंदीदा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्की थाला महेंद्र सिंह धोनी हैं।

Advertisement

सनी लियोनी ने धोनी के बारे में बोलते हुए कहा था, 'उनकी एक बहुत प्यारी सी बच्ची है। फिर हंसते हुए कहा, वह क्यूट है। मैंने उनकी बहुत से तस्वीरें देखी हैं, जिनमें वह अपनी बेटी (जीवा) के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। यह बहुत ही प्यारा लगता है। वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं, क्योंकि वह एक फैमिली मैन हैं।'

Advertisement

सनी लियोनी ने कई अन्य सवालों का जवाब भी दिया था। जब उनसे पूछा गया कि क्रिकेट को छोड़कर आप कौन सा खेल खेलती हैं तो इस सवाल के जवाब में सनी लियोनी ने बताया, 'मैं फुटबॉल खेलती हूं। मैं बॉस्केटबॉल खेलती हूं। अब मैं और भी कई स्पोर्ट्स में हाथ आजमा रही हूं।'

बता दें कि धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे मैचों में धोनी ने 50.58 की दमदार औसत के साथ 10773 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट मैचों में धोनी के नाम 38.09 की औसत से 4876 रन हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार