12 अक्टूबर। साउथ अफ्रीका की टीम पर यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में लंच तक महज 136 रनों पर छह विकेट खो दिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को 601 रनों पर घोषित की थी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को अपने दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट 36 रनों से आगे खेलना शुरू किया। मेहमान टीम की दिन की शुरुआत बेहद खराब रही और 41 के कुल योग पर एनरिक नोर्टजे (3) के रूप में उसने अपना चौथा विकेट खोया। नोर्टजे को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

थेयुनिस डी ब्रूयन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 30 के निजी स्कोर पर उमेश यादव का शिकार बने। यादव ने उन्हें विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक के बीच छठे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, लंच से पहले स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने डी कॉक (31) को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

डु प्लेसिस 52 और सेनुरान मुथुसामी 6 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार