ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग ने आईपीएल 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI को चुनाव किया है। ब्रैड हॉग ने अपनी इस खास टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। वहीं गौर करने वाली बात है कि ब्रैड हॉग की टीम में एक भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

Advertisement

ब्रैड हॉग ने इस टीम में ओपनर के तौर पर आईपीएल 2021 की शानदार जोड़ी पृथ्वी शॉ और शिखर धवन को चुना है। वहीं ब्रैड हॉग ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का चुनाव किया है। संजू सैमसन आईपीएल 2021 के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे।

Advertisement

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उन्होंने विकेटकीटर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भरोसा जताया है वहीं पांचवें नंबर पर आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का नंबर आता है। छठे नंबर पर सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा को रखा है। इसके अलावा ब्रैड  हॉग ने अपनी टीम में स्पिन गेंदबाजों को भी मौका दिया है।

ब्रैड हॉग द्वारा चुनी गई आईपीएल 2021 की पसंदीदा प्लेइंग इलेवन - पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, संजू सैमसन ऋषभ पंत, एबी डीविलियर्स, रवीन्द्र जडेजा, सैम करन, राहुल चाहर, आवेश खान, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार