मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में  सबसे कामयाब टीम है और उन्होंने सबसे ज्यादा 4  बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है।  हालाँकि  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग का मानना है की मुंबई इंडियंस भले इस बार भी प्लेऑफ में अपनी जगह बना ले लेकिन टीम में एक ऐसी कमी  है जिसकी वजह से शायद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस  पांचवी बार ट्रॉफी उठाने से चूक जाए।  

Advertisement

हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान ये कहा की ," हर बार की तरह इस बार भी मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर होगी। लेकिन क्या वो फाइनल में अपनी जगह बनाएंगे यह देखना होगा।  मुंबई इंडियंस के लिए सबसे दुविधा उनकी टॉप - 4  की तलाश होगी। मुंबई के पास कई शानदार ऑलराउंडर , स्पिनर्स  है लेकिन उन्होंने इसी के साथ इस साल एक बेहतरीन  तेज गेंदबाजी आक्रमण भी रखा है।  इन सब के बावजूद टीम में जो सबसे बड़ी  कमी है की वो किस तरह से 4 विदेशी खिलाडियों का इस्तेमाल करते है जिससे की उनको एक परफेक्ट प्लेइंग इलेवन मिल जाए। 

Advertisement

इसके अलावा हॉज ने एक चौंकाने  वाली बात कही की इस बार उनका ध्यान टीम के युवा विस्फोटक ऑलराउंडर सूर्यकुमार यादव रहेगा। उन्होंने कहा की सूर्यकुमार ने पिछले कुछ सालों में अपने आप में सुधार किये है और इस बार वो मुंबई इंडियंस की टीम के लिए तुरुप का इक्का सबकित हो सकते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की सूर्यकुमार यादव इस बार आईपीएल में टॉप-5  सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबजों की लिस्ट में शमिल होंगे।

इस बार यूएई की मेजबानी में खेेले जाने वाले आईपीएल के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर को होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार