आईपीएल 2021 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हॉग ने फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी की है। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2021 का उद्घाटन मैच 9 अप्रैल को खेला जाना है।

Advertisement

ओपनिंग स्लॉट से शुरू करते हुए, हॉग ने देवदत्त पडिक्कल और  विराट कोहली को अपने ओपनर्स चुना है। कुछ दिनों पहले, विराट ने घोषणा की थी कि वह आगामी आईपीएल सीज़न में एक सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में हॉग ने इन दोनों खिलाड़ियों को अपने ओपनर्स के रूप में चुना है। 

Advertisement

हॉग की प्लेइंग इलेवन में नंबर तीन पर एबी डिविलियर्स और नंबर चार पर ग्लेन मैक्सवेल को जगह मिली है जबकि ऑलराउंडर डैनियल क्रिश्चियन को नंबर पांच पर शामिल किया है। हॉग का मानना ​​है कि बैंगलोर के आउटफिट में छठे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन को खेलना चाहिए क्योंकि वह टीम के लिए एक कीपर के रूप में भी काम कर सकते हैं।

वहीं, हॉग की इस टीम में वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और केन रिचर्डसन को जगह मिली है। जबकि हॉग ने आरसीबी की टीम में वॉशिंगटन के बाद दूसरा स्पिनर युजवेंद्र चहल को चुना है।

ब्रैड हॉग की संभावित प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटीकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार