रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने रिएक्ट किया है। ब्रैड हॉग का मानना है कि यह फैसला विराट कोहली के हित में होगा।

Advertisement

ब्रैड हॉग ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम है। कोहली को बस इसे अपनाना चाहिए और पूरी स्थिति के बारे में आराम से सोचना चाहिए। विराट टेस्ट टीम की कप्तानी पर पूरी तरह से ध्यान दे सकते हैं। रोहित शर्मा को वाइट बॉल क्रिकेट की टीम पर पूरा ध्यान रखना है और विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट पर। यह आप पर से बहुत दबाव सोख लेगा।'

Advertisement

ब्रैड हॉग ने आगे कहा, ' अब रोहित शर्मा को केवल सफेद गेंद के माहौल और मैदान से बाहर सभी प्रायोजन और अन्य प्रतिबद्धताओं के बारे में चिंता करने की ज़रूरत है। मुझे लगता है कि यह विराट कोहली के लिए बेहतर होने वाला है। यह उनके प्रदर्शन में सुधार करने वाला है जो पिछले कुछ वर्षों में थोड़ा कम हुआ है जब वह तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी कर रहे थे।'

ब्रैड हॉग ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बुराई में छिपी अच्छाई है। मुझे उम्मीद है कि जब वे अपने अगले दौरे पर जाएंगे, तो इन दो विशेष खिलाड़ियों के बीच इस छोटे से मामूली विभाजन से चेंज रूम अलग थलग नहीं होगा।'

बता दें कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार