ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) सुर्खियों में बने हुए हैं। मैथ्यू वेड ने लगातार तीन छक्के लगाकर सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाने में मदद की थी। मैथ्यू वेड की इस विस्फोटक पारी के बाद  फैंस उन्हें आईपीएल में मौका दिए जाने की बात कह रहे हैं। मैथ्यू वेड लंबे समय से आईपीएल में खरीदार का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने वजह बताई है कि आखिर क्यों मैथ्यू वेड को आईपीएल में अभी तक नियमित तौर पर मौका नहीं मिला पाया है।

Advertisement

ब्रैड हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'वेड के पास निरंतरता की कमी है। वह कभी भी मेरे फ्रंटलाइन सेलेक्शन नहीं होंगे। वेड ने सेमीफाइनल मैच में जो किया वो एकाध मैच की ही बात है। उस दिन उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया था। क्या आप उस परफॉर्मेंस के आधार पर आईपीएल में उनका चयन करेंगे ? नहीं मैं तो नहीं करूंगा। आपको ये देखना होगा कि अगले कुछ महीनों में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।'

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वेड ने 17 गेंद पर 41 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस पारी के उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। वहीं अगर मैथ्यू वेड के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 3 आईपीएल मैचों में 7.33 की मामूली औसत के साथ महज 22 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार