पहले आईपीएल 2021 का सस्पेंड होना और अब भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है।

गौरतलब है कि ये सीरीज भारत में अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले होनी थी। ऐसे में इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों को अमली जामा पहना सकती थी। मगर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आईपीएल के लिए विंडो निर्धारित करने के चलते ये फैसला लिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में ये खबरें सामने आ रही थी कि बीसीसीआई आईपीएल के 14वें संस्करण को फिर से शुरू करने के लिए एक अस्थायी विंडो बनाने में जुटा हुआ है।लगातार ऐसी खबरें आ रही है कि बीसीसीआई आईपीएल के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों को यूएई में करवाएगी।

Advertisement

अगर सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए 15 सितंबर से 15 अक्टूबर का समय चुना है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई दोबारा से बाकी बचे आईपीएल के मैच करवा पाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार