Brendan Taylor Record: जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor) ने यूएई ODI ट्राई सीरीज 2026 (UAE ODI Tri-Series 2026) के पहले मुकाबले में बांग्लादेशी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 101 गेंदों पर 10 चौके लगाकर 81 रन बनाए। गौरतलब है कि ब्रेंडन टेलर ने ये शानदार पारी खेलकर इतिहास रचा और एंड्री फ्लावर (Andy Flower) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया।

ब्रेंडन टेलर बने नंबर-1: सबसे पहले ये जान लीजिए कि ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के एक बेहद अनुभवी और मैच विनर प्लेयर हैं। वो 40 साल के हो गए हैं और आज भी क्रिकेट के मैदान पर देश सेवा कर रहे हैं। खास बात ये है कि उन्होंने बांग्लादेश के सामने 81 रन बनाकर ODI में अपने 6837 रन पूरे कर लिए हैं।

इसी के साथ ही अब ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे के लिए ODI में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 211 मैचों की 209 पारियों में ये कारनामा किया है। ब्रेंडन टेलर ने जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 213 मैचों की 208 पारियों में 6786 रन बनाए। अब टेलर नंबर-1 बन गए हैं।

जिम्बाब्वे के लिए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • ब्रेंडन टेलर - 211 मैचों की 209 पारियों में 6837 रन
  • एंडी फ्लावर - 213 मैचों की 208 पारियों में 6786 रन
  • ग्रांट फ्लावर - 221 मैचों की 214 पारियों में 6571 रन
  • हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा - 209 मैचों की 208 पारियों में 5658 रन
  • सीन विलियम्स - 164 मैचों की 159 पारियों में 5217 रन

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को चटाई धूल: यूएई वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करके स्कोर बोर्ड पर 271 रन टांगे। उनके लिए क्रेग एर्विन (106 गेंदों पर 93 रन) और ब्रेंडन टेलर (101 गेंदों पर 81 रन) ने शानदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 33.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 172 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो ऐसे जिम्बाब्वे ने ये मुकाबला 99 रनों से जीता और Tri-Series की धमाकेदार शुरुआत की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार