सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स (Central Districts) के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल (Brett Randell) ने रविवार (8 मार्च) को नेपियर में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स (Northern Districts) के खिलाफ प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

254 साल के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पांच गेंदों में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। 

Advertisement

आयरलैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी कर्टिस कैंफर ने पिछले साल एक घरेलू टी-20 मैच में ऐसा किया था। वह एक प्रोफेशनल मैच में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। जबकि जिम्बाब्वे के केलिस नधलोवु ने 2024 में एक घरेलू अंडर-19 टी-20 में पांच में से पांच विकेट लिए थे।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स पहली पारी में 373 रन पर ऑलआउट हो गई है। इसके बाद रैंडेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी कूपर को आउट किया। अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जीत रावल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर उन्होंने जो कार्टर को गोल्डन डक कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद अगली दो गेंदों में उन्होंने रॉबी ओ'डॉनेल क्रिस्टियन क्लार्क को भी गोल्डन डक पर आउट किया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने अपने चौथे ओवर में भी कहर बरपाया और बेन पोमारे और स्कॉट कुगेलाइन को भी अपना शिकार बनाया और उनका प्रदर्शन हो गया 4 रन देकर 7 विकेट। इसके बाद उन्होंने तीन ओवर और डाले, लेकिन उसमें कोई विकेट नहीं लिया। उन्होंने सात ओवर डाले और 17 रन देकर 7 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार