Zimbabwe vs South Africa 1st Test Record: जिम्बाब्वे औऱ साउथ अफ्रीका के  बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान रविवार (29 जून) को एक अजीब रिकॉर्ड बन गया, जो इस फॉर्मेट के 148 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ। 

Advertisement

जिम्बाब्वे की पहली पारी की शुरूआत खराब रही औऱ ओपनर ताकुदज़्वानाशे कैतानो पहले ओवर की अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए, यानी गोल्डन डक हुए, वहीं ब्रायन बेनेट रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही पारी में एक सलामी बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट हो गया और दूसरा गोल्डन डक पर आउट हो गया।

Advertisement

बता दें कि हेलमेट पर गेंद लगने के बाद कन्कशन के चलते ब्रायन बेनेट पहले टेस्ट मैच के बाकी बचे खेल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रिंस मास्वाउरे को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। 

जिम्बाब्वे की पारी के छठे ओवर में क्वेना मफाका की बाउंसर बेनेट के हेलमेट पर लगी - उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गए। उस समय वह 25 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे और फिजियो द्वारा कंस्यूशन टेस्ट किए जाने के बाद ऐसा लग रहा था कि वह खेलना जारी रख सकते हैं। लेकिन फिर रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए। 

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 216 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 251 रनों पर सिमट गई और मेहमान टीम ने 167 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाकर पारी घोषित कर दी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार